दाग-धब्बों से छुटकारा और स्किन में नेचुरल ग्लो, ये देसी तरीका है बेस्ट

आजकल महिलाएं हो या पुरुष हर कोई अपनी त्वचा को लेकर बहुत सीरियस हो गए हैं। हर किसी के दिमाग पर स्किन केयर का भूत चढ़ा रहता है, जो कि अच्छी बात है। हम सभी को अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। इससे हम प्रेजेंटेबल दिखते हैं और दुनिया हमारा मजाक भी नहीं उड़ाती है। स्किन केयर करने में कोई समस्या नहीं होती है। असली समस्या तब शुरू होती है, जब रूटीन के नाम पर सुबह शाम 12 स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है। यहां सोचने वाली बात, तो ये भी है कि लोग इन 12 स्टेप्स को आखिर याद कैसे रख पा रहे हैं? खैर, इस आर्टिकल में हम ओवरऑल स्किन केयर पर नहीं बल्कि उसके एक छोटे से हिस्से 'नाइट केयर रूटीन' पर बात करने वाले हैं। अब आप मॉर्निंग रूटीन में 12 स्टेप्स होते हैं, तो नाइट में भी लोगों को कम से कम 6 स्टेप्स को फॉलो करना ही होता है। अगर आपको ये भी ज्यादा लग रहे हैं, तो हम आपको बस एक बेहतरीन स्टेप बताएंगे, जो चेहरे के लिए फायदेमंद साबित होगा।

घर पर बनाएं नाइट क्रीम

जी हां, आपको रात में 6 स्टेप्स फॉलो करने की कोई जरूरत नहीं है। आप महज एक नाइट क्रीम से स्किन का ख्याल रख सकते हैं। इससे चेहरे पर नेचुरल निखार आएगा। बता दें कि इस क्रीम में 2 घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जो कि आपके घर में बहुत ही आसानी से मिल जाएंगी।

 

क्रीम में कौन सी 2 चीजों का होगा इस्तेमाल?

बता दें कि इस बेहतरीन नाइट क्रीम को बनाने के लिए आपको नारियल के तेल की जरूरत है। ये तेल स्किन केयर का बहुत जरूरी हिस्सा होता है। इसके अलावा, आपको फिटकरी पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों को मिलाकर आप एक पेस्ट बना सकते हैं। इस तरह की असरदार नाइट क्रीम तैयार हो जाएगी।

कैसे करें इस्तेमाल?

बता दें कि इस नाइट क्रीम को लगाने से पहले आपको अपने चेहरे को साफ कर लेना है। अब इस लिक्विड को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आपको इसे कम से कम 5 मिनट तक लगाकर रखना है। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। अगर आप 15 दिन तक नियम से इस क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको चेहरे पर चमक नजर आएगी। आइए अब सामग्री से होने वाले फायदे जान लेते हैं।

नारियल तेल के फायदे 

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नारियल तेल त्वचा को नमी देता है और उसकी नेचुरल प्रोटेक्शन को मजबूत बनाता है। ये स्किन में नमी बनाए रखने का काम करता है, जिसका मतलब है कि ड्राई स्किन के लिए नारियल तेल बेहतरीन विकल्प है।

चेहरे पर निखार कैसे लाएं?

​​फिटकरी पाउडर के फायदे
फिटकरी पाउडर स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद है। ये त्वचा को कसने और स्किन पोर्स को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे और अन्य स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाते हैं।