78वें आलमी तब्लिगी इज्तिमा का आगाज, चार दिनों तक दी जाएंगी भलाई के रास्ते पर चलने की सीख, श्रद्धालुओं से फूल होने लगे पंडाल

भोपाल। भोपाल में 78वें आलमी तब्लिगी इज्तिमा के धार्मिक समागम का शुक्रवार फजर की नमाज़ के साथ आगाज़ हो गया हैं। आगाज के साथ ही इज्तिमा स्थल पर तकरीरों का सिलसिला शुरू हुआ जो अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। सोमवार को दुआ-ए-खास के साथ इज्तिमा का समापन होगा। समापन के बाद देश दुनिया में लोगो को भलाई के रास्ते पर लाने के लिए साल, चार महीने और 40 दिन की जमाते रवाना होगी। दूसरी और शहर के समीप घोसीपुरा ईटखेड़ी में बसी टेंट सिटी में देश-विदेश से लाखों लोग शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। फजर के बाद भिवंडी से तशरीफ लाए मौलाना हारून साहब ने मौजूद मजमे को संबोधित करते हुए अल्लाह के बताएं रास्ते चलने के साथ पैगंबर मोहम्मद साहब की सुन्नत पर अमल करने की सीख दी। उससे पहले बीती रात्रि आलमी तब्लिगी इज्तिमा के आगाज होने से पूर्व ही कार्यक्रम स्थल पर बयानों का सिलसिला शुरू हुआ हो गया था। मगरिब की नमाज़ के बाद भोपाल के मुफ्ती मुजीब उद्दीन ने तकरीर (प्रवचन) करते हुए कहा कि विश्व के हर मुसलमान की पहचान नमाज से है,आज मुसलमानों ने नमाज छोड़ दिया है इसलिए परेशान है, तभी उससे उसकी पहचान पूछी जा रही है। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने हमे पवित्र कुरान मजीद, बड़े पहाड़,फरिश्ते,दरिया साल में 

12 महीने,12 महीनों में से 4

आदाब और एहतराम वाले महीने अता फरमाए है। लेकिन इन सब से बेहतर अल्लाह ने हमे 5 नमाजे दी है,अल्लाह ने नमाज में दुनिया और आखिरत की कामयाबी रखी है। इसलिए हमे नमाजों का एहतिमाम करना चाहिए, अगर हम नमाजों को अपना लेंगे तो हमारी दुनिया भी बन जाएगी और आखिरत भी संवर जाएगी। गौरतलब है कि भोपाल का धार्मिक समागम दुनिया के चार बड़े आयोजनों में से एक है। अरबी महा के ज़िल हिज्जा में होने वाले हज के बाद यह धार्मिक समागम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन है। भोपाल में इसकी शुरुआत 13 लोगो के साथ हुई थी। तभी से इसकी संख्या में बढोतरी का दौर जारी है। 13 लोगों से हुई शुरुआत अब 13 लाख तक पहुंच गई है। 

सोमवार सुबह तक पहुंचते रहेंगे लोग

इज्तिमा की शुरूआत से पूर्व गुरुवार को ही भोपाल सहित विश्व भर के लोगो का पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था,जो सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। शुक्रवार सुबह तक 50 फ़ीसदी पंडाल लोगो से फूल हो गया हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश को छोड़कर 19 देश की जमाते गुरुवार शाम तक भोपाल पहुंच चुकी थी। शुक्रवार को भी देश के साथ विदेशों की जमातियो के आने का क्रम जारी है। दूसरी और पुराने शहर से लेकर इज्तिमा स्थल तक वॉलेंटियर्स ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इज्तिमा में शिरकत करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए शहर के कई इलाकों के अलावा आसपास के जिलों में खिदमत कैंप बनाए गए हैं। जहां निशुल्क चाय नाश्ते के साथ खाने के भी इंतजाम हैं। 

120 एकड़ में जगमगा रही टेंट सिटी

आलमी तबलीगी इज्तिमा स्थल पर लोगों की सुविधा को देखते हुए इस बार का सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। इज्तिमा कमेटी के प्रवक्ता डॉ उमर हफिज खान ने बताया कि देश विदेश से पहुंचने वाले लोगों के लिए 120 एकड़ में विशाल पंडाल टेंट सिटी बनाई गई हैं। जबकि 300 एकड़ में 2 और फोर व्हीलर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। 71 पर्किंग जोग में दो लाख दोपहिया, 50 हजार चार पहिया एक हजार बस और 1000 ट्रक-ट्रैक्टर खड़े किए जा सकेंगे, मुख्य मागों पर बेरिकेड और 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,6 ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा फूड जोन,स्वास्थ्य कैंप, अस्थाई अस्पताल,बेसिक चलित एंबुलेंस आदि की भी व्यवस्थाएं चारो दिन जारी रहेंगी। तेज़ ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं को गर्म पानी की भी सुविधा दी जा रही है। लोगों के लिए स्थाई के साथ अस्थाई टॉयलेट बनाए गए हैं। नमाज के लिए वुजू और नहाने के लिए गर्म पानी का भी इंतजाम हैं।

शुक्रवार असिर की नमाज़ के बाद होगे सैकड़ों निकाह

शुक्रवार से शुरू हुए धार्मिक समागम के पहले दिन फजर की नमाज बयान हुए, जुम्मे की नमाज के बाद भी तकरीर होंगी। कमेटी प्रवक्ता डॉक्टर उमर हफीज के मुताबिक आयोजन के पहले दिन तकरीर के सेशन होने के बाद असर की नमाज अदा की जाएगी इसके बाद आयोजन स्थल पर 300 निकाह सादगी से करवाएंगे जाएंगे। दुल्हो के निकाह इज्तिमा स्थल पर होंगे जबकि दुल्हनो के निकाह पूर्व में ही घर पर करवा लिए गए हैं। निकाह के बाद सामूहिक खुत्बा होगा दिल्ली मरकज से आए उलेमा निकाह की फजीलतों पर बयान पेश करेंगे। यहां निकाह वाली जिंदगी को इबादत के तौर पर कैसे बिताए उसकी सीख दी जाएगी।

रेपिड एक्शन फोर्स के साथ तीन हज़ार पुलिस कर्मियों की तैनाती

भोपाल इज्तिमा में इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया गया है। भोपाल पुलिस ने तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की है,जबकि रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनियों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इज्तिमा कमेटी के 25 हजार वॉलिंटियर्स भी अलग-अलग जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। प्रोग्राम स्थल पर 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था है। 15 मोबाइल पेट्रोलिंग गाड़ियां और 10-12 बाइक पेट्रोलिंग यूनिट लगातार मूवमेंट में करती रहेंगी। डॉग व बम डिस्पोजल स्क्वॉइड भी कंट्रोल रूम मुस्तैद हैं।

मूक बधिर के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट 

इज्तिमा स्थल पर देशभर से आए मुक-बधिर के लिए अलग खित्ता बनाया गया है, जहां वे कायम कर रहे है। यहां पर उन्हें एक्सपर्ट सांकेतिक भाषा के माध्यम से दीन और ईमान की बातें बताएंगे। मुख्य मंच से उलेमा जो तकरीर करेंगे, जिन्हें ट्रांसलेटर संकेतिक भाषा के जरिए समझाएंगे ताकि मूक-बधिर भी दीन-ईमान की बातें सीख सकें।

ट्रैफिक के लिए इंतजाम, भारी वाहनों का प्रवेश निषेध 

शुक्रवार से इज्तिमा का आयोजन शुरू हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए यातायत पुलिस की ओर से  व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके चलते शुक्रवार सुबह 10 बजे से 17 नवंबर की रात आठ बजे तक इज्तिमा स्थल तक भारी वाहनों एवं यात्री बसें का अवागमन प्रतिबंधित किया गया हैं। इज्तिमा में आने वाले लोगो को छोड़कर अन्य भारी वाहन बस ट्रक के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं।