लिपस्टिक से पहले लगाएं ये एक चीज, बार-बार टचअप की झंझट खत्म, मिलेगा 24 घंटे तक मैट लुक

बाजारों में मैट लुक देने वाली कई अलग-अलग शेड्स की लिक्विड लिपस्टिक बिकती हैं। इन लिपस्टिक की खास बात ये होती है कि ये एक ही स्ट्रोक में होंठों को मैट लुक देती हैं। इसके साथ ही लिक्विड लिपस्टिक को लॉन्ग-लास्टिंग माना जाता है। आमतौर पर ये लिपस्टिक 6 से 7 घंटे चलती है, लेकिन अगर आप किसी अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक लगा रही हैं, तो ये समय बढ़कर 12 घंटे या कई मामलों में 24 घंटे भी हो सकता है। इसके बाद भी महिलाओं को बार-बार लिपस्टिक क्यों लगानी पड़ती है।
अक्सर महिलाओं की ये समस्या रहती है कि उनकी लिपस्टिक पपड़ी बनकर उपट जाती है और लंबे समय तक नहीं चलती है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है, जिस लिपस्टिक को बनाया ही कम से कम 12 घंटे के लिए गया है, वो हमारे होंठों पर 6 घंटे भी बहुत मुश्किल से चलती है। साथ ही, मैट लिपस्टिक लगाने के बाद भी होंठों पर मैट लुक क्यों नहीं आ रहा है? आइए आपके इन सवालों के जवाब जान लेते हैं।

होंठों का कालापन करें दूर

अगर आपके होंठ काले हैं और लिपस्टिक लगाने के बाद भी होंठों का कालापन अलग से पता चलता है, तो आपको फाउंडेशन की जरूरत है। जी हां, आपको बिल्कुल ना के बराबर फाउंडेशन लेना है और इसे होठों पर अच्छी तरह से लगाना है। अब आपके होंठ हल्के सफेद दिखने लगेंगे। इसके ऊपर से आप लिक्विड लिपस्टिक लगा सकते हैं।

पपड़ी बनकर क्यों उपट रही लिपस्टिक?

बता दें कि लिपस्टिक पपड़ी बन रही है, ये हमारी ही एक बड़ी गलती की वजह से है। दअरसल, हम लोग महंगी से लेकर सस्ती हर तरह की मैट लिपस्टिक को सीधा ही अपने होंठों पर लगा लेते हैं। ऐसे में होंठ कुछ देर के बाद ही काले दिखने लगते हैं और लिपस्टिक की भी पपड़ी बनने लगती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका मालुम होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको लिक्विड लिपस्टिक से जुड़ी कुछ बहुत ही आम लेकिन बड़ी गलतियों के बारे में बताएंगे।

यूट्यूब से मिली जानकारी

बता दें कि लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, इस बारे में जानकारी हमें टीटी कॉर्नर नाम के यूट्यूब चैनल पर डाली गई वीडियो से मिली है। इस वीडियो में बताया गे है कि अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी लिपस्टिक पपड़ी बनकर उपट जाए, तो आपको लिपस्टिक से पहले अपने होंठों पर लिप बाम लगाना चाहिए। इसके बाद आप लिप बाम को वेट वाइप की मदद से हटा दें। इसके बाद दोबारा लिप बाम लगाएं और अपनी हथेली को चूम लें। इससे होंठों पर लगा एक्स्ट्रा लिप बेम आपके हाथ पर आ जाएगा। इससे लिप्स पर जमी डेड स्किन हट जाती है। इसके बाद आप लिपस्टिक लगा सकते हैं। ऐसे में होंठ काले नहीं होते और पपड़ी बनने का खतरा कम रहता है। साथ ही, ड्राई स्किन भी नहीं होती है। आइए अब अन्य फायदेमंद बातों के बारे में जान लेते हैं।

लिप लाइनर का इस्तेमाल है जरूरी

जी हां, आप होंठों की अच्छी आउटलाइन के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे होंठ में लिपस्टिक को आसानी और जल्दी से भरा सकता है।ऐसे में आपको परफेक्ट मैट लुक मिलता है। बता दें कि लिपस्टिक से होंठों की शेप बनाने से आपकी लिपस्टिक सूख जाती है और पपड़ी जमकर उतरने लगती है।

बहुत ज्यादा मात्रा में लिपस्टिक न लगाएं

बता दें कि लिपस्टिक को ज्यादा मात्रा में लगाना होंठों के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप होंठों पर बार-बार कोटिंग करती हैं, तो इससे लिप्स रूखे और खुरदरे दिखाई दे सकते हैं। इससे लिपस्टिक लगाने के बाद भी परफेक्ट लुक नहीं आता है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

लिपस्टिक बार-बार कैसे लगाएं?

अगर आप लिपस्टिक को बार-बार लगाना चाहती हैं, तो आपको सबसे पहले अपनी पिछली लगी हुई लिपस्टिक को हटाना होगा। इसके बाद आप लिप लाइनर का इस्तेमाल करें और बाद में होंठों पर लिक्विड लिपस्टिक लगाएं। बता दें कि इन सभी टिप्स को फॉलो करने के बाद आपको लॉन्ग लास्टिंग लुक मिल सकता है। इसके लिए आपको बार-बार लिपस्टिक रगड़ने की कोई जरूरत नहीं है।