पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खोला मोर्चा, एक बार फिर छेड़ा वही पुराना राग, जानिए

पाकिस्तान जनवरी, 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य चुना गया था और अब रोटेशन के तहत उसे यूएनएससी की अध्यक्षता मिल गई है। अध्यक्षता मिलते ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और एक बार फिर वहीं पुराना कश्मीर का राग छेड़ दिया है, जिसे लेकर भारत हमेशा…

Read More

चीन से टोक्यो जा रहे जापान एयरलाइंस के विमान की ओसाका एयरपोर्ट पर एमर्जेंसी लैंडिंग

जापान एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। बोइंग का यह विमान चीन से उड़ान भरकर जापान की राजधानी टोक्यो जा रहा था। शंघाई में उड़ान भरते ही विमान में खराबी आ गई। इसी दौरान विमान 10 मिनट में 26000 फुट ऊंचाई से नीचे आ गया। विमान को नीचे…

Read More

भारत-अमरीका के रिश्ते को नई दिशा, विदेश मंत्री की रणनीति से दोनों देशों में बनी यह सहमति

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तानी सेना प्रमुख से बातचीत जैसे मुद्दों पर तनाव के बाद, भारत और अमरीका ने अपने रिश्तों को नई दिशा दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के वाशिंगटन दौरे के दौरान अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ हुई बैठक में अगले दस वर्षों के लिए रक्षा सहयोग के ढांचे पर सहमति…

Read More

नस्लवाद के शिकार जोहरान ने जीता न्यूयॉर्क मेयर का डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव 

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर हैं। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी जीतकर इतिहास रच दिया है। पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को भारी मतों से हराकर ममदानी अब नवंबर में होने वाले मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होंगे। यदि वे यह चुनाव जीतते…

Read More

ट्रंप की जापान को धमकी, ‘तय सीमा से पहले व्यापार समझौता नहीं हुआ तो लागएंगे 35% टैरिफ’

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जापान को धमकी दी कि अगर दोनों देशों के बीच अगले सप्ताह की समय सीमा से पहले व्यापार समझौता नहीं होता है तो उस पर 30 प्रतिशत से 35 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप ने दो अप्रैल को जापान पर तथाकथित ‘मुक्ति…

Read More

दलाई लामा ने उत्तराधिकारी चुनने में चीन की भूमिका को नकारा, बीजिंग ने की कड़ी आलोचना

बीजिंग। चीन ने तिब्बती बौद्ध धर्म की 600 साल पुरानी परंपरा की रक्षा के लिए उत्तराधिकारी की नियुक्ति संबंधी तिब्बती नेता दलाई लामा की टिप्पणियों पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि अगले दलाई लामा की नियुक्ति का अधिकार केवल चीन को है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “दलाई लामा, पंचेन…

Read More

इस मुस्लिम देश ने महिलाओं के नकाब पर लगाया बैन

अस्ताना। कजाकिस्तान ने मुस्लिम महिलाओं के नकाब लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही यह मध्य एशिया का पहला देश बन गया है, जिसने महिलाओं के नकाब लगाने पर पाबंदी लगा दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने सोमवार को एक कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कानून द्वारा…

Read More

आईएनएस तमाल नौसेना में शामिल, अरब सागर में चीन-पाक के वारशिप में खौफ, यह है खासियत

नई दिल्ली, भारतीय नौसेना के बेड़े में ताकतवर जंगी जहाजों की भरमार है। इसी में एक नया वॉरशिप और जुड़ गया है। रूस के कलिनिनग्राद में आईएनएस तमाल पर भारतीय ध्वज लहराया गया। आईएनएस तमाल ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है और राडार की पकड़ में भी नहीं आएगा। भारतीय समयानुसार लगभग दो बजे इस मौके पर…

Read More

बिना सबसिडी बंद हो जाएगी मस्क की दुकान, ट्रंप की खुली धमकी, कहा… पढ़ें पूरी खबर

 वाशिंगटन, अरबपति एलन मस्क और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लड़ाई बढ़ती जा रही है। ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों एक दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। एलन मस्क के वन बिग ब्यूटीफुल बिल को घटिया बताने और नई पार्टी बनाने की बात कहने के बाद ट्रंप ने पलटवार…

Read More

आतंक पर कार्रवाई भारत का अधिकार, क्वाड मीटिंग में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए

 वाशिंगटन, अमरीका में आयोजित क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में डा. एस जयशंकर ने आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्रता को लेकर कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। अपने संबोधन में जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराते हुए कहा कि दुनिया को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए और…

Read More