नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के जुलूस ने लगाया जाम, घंटों तक फंसी नवजात को ले जा रही एंबुलेंस

मुरैना: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर (Prabal Pratap Singh Tomar) के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया, इस वजह से लंबा जाम लग गया. इस जाम में दो एंबुलेंस कई घंटों तक फंसी रही. साथ ही जाम के कारण आम लोगों…

Read More

विचारपुर ‘मिनी ब्राज़ील’ के खिलाड़ी पहुँचे जर्मनी

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर की फुटबॉल टीम को ‘मिनी ब्राज़ील’ कहकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई थी। प्रधानमंत्री के उल्लेख के बाद जर्मनी के प्रतिष्ठित क्लब FC Ingolstadt 4 क्लब ने विचारपुर के खिलाड़ियों और कोच को 4 से 12 अक्टूबर…

Read More

मध्यप्रदेश एवं गुजरात के अधिकारियों के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक

भोपाल : मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सरदार सरोवर प्रोजेक्ट संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य सरदार सरोवर प्रोजेक्ट से संबंधित मुद्दों का आपसी समन्वय से निराकरण करना था। बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा…

Read More

“वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण” विषय पर हुई युवा संसद

भोपाल : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह-2025 के अंतर्गत शनिवार 4 अक्टूबर को चौथे दिन सुबह 6:00 बजे से दिव्यांग बच्चों के लिये पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयाम इंक्लूजन स्कूल भोपाल के 57 छात्र/छात्राओं ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये। इनमें मैगपाई रॉबिन, इंडियन…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किए माँ कामाख्या देवी के दर्शन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को गुवाहाटी प्रवास के दौरान माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर राष्ट्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और मध्यप्रदेश एवं असम की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ उनकी धर्मपत्नी सीमा यादव ने भी मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए। गुवाहाटी…

Read More

ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय बहुल जिलों में ग्राम सभाओं को अपने गांव के विकास का रोडमैप तैयार करने सक्षम बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में जनजातीय बहुल गांवों में आदि सेवा पर्व पर दो अक्टूबर को हुई…

Read More

व्यक्ति को सरल, सहृदय और संवेदनशील बनाती है भाषा : राज्यपाल पटेल

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि भाषा एक संपूर्ण संस्कृति है। यह भावों की अभिव्यक्ति के साथ व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। व्यक्ति को सरल, सहृदय और संवेदनशील बनाती है। राज्यपाल पटेल मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस…

Read More

मध्यप्रदेश की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर कौशल विकास का परचम लहराया

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 4अक्टूबर को आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश की शासकीय आईटीआई, बैतूल की इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की प्रशिक्षार्थी कुमारी त्रिशा तावड़े को आल इंडिया सेंट्रल ज़ोन टू ईयर ट्रेड में टॉप करने पर सम्मानित किया है। कौशल विकास एवं रोजगार…

Read More

“बौद्धिक प्रतिकार” का भव्य शुभारंभ – राष्ट्र चेतना और निष्पक्ष पत्रकारिता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल

इंदौर।  इंदौर में आज राष्ट्र जागरण और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प के साथ “बौद्धिक प्रतिकार” अख़बार का भव्य शुभारंभ हुआ। समाचार पत्र की टैगलाइन “जागरूक भारत का अख़बार ; सनातन, स्वदेशी और स्वावलंबन को समर्पित” ने सभी का ध्यान आकर्षित किया । इस ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर के माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव मुख्य अतिथि…

Read More

ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महान आर्यमन संग निकले शाही सैर पर, थंडरबर्ड रॉयल कार ने खींचा सबका ध्यान

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में अलग ही लुक और अंदाज में नजर आए। वे अपने बेटे महान आर्यमन सिंधिया को बैठाकर सड़कों पर 'थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार' ड्राइव करते नजर आए। महाराज को खुद कार ड्राइव करते देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। सिंधिया कार से हाथ हिलाते हुए जहां से निकले लोगों में…

Read More