रायपुर : कबीरधाम जिले में बीते 3 नवंबर से चल रही जिला सहकारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा से मुलाकात कर हड़ताल स्थगन का पत्र सौंपा। जिला सहकारी संघ की ओर से कहा गया कि शासन द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। किसानों के हित को देखते हुए जिला सहकारी संघ के समस्त कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करते हैं और 21 नवंबर, शुक्रवार से अपने कार्य पर लौट जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, संयुक्त कलेक्टर आर बी देवांगन, उप पंजीयक सहकारिता जी एस शर्मा, खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम, डीएमओ अभिषेक मिश्रा, सीसीबी नोडल आर पी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व जिला सहकारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
- आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
- इंदौर
- इलाहबाद-गौरखपुर
- उत्तर प्रदेश
- क्रिकेट
- खेल
- गेजेट्स
- ग्वालियर
- छत्तीसगढ़
- जबलपुर
- जीवन मंत्र
- टीवी गॉसिप
- टेनिस-बैडमिंटन
- तीज एवं त्यौहार
- देश
- धर्म ज्योतिष
- धर्म-कर्म-आस्था
- फुटबाल-हाकी
- फ़ैशन
- बिज़नेस
- बिलासपुर
- बॉलीवुड
- ब्यूटि
- भोपाल
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- मूवी रिव्यू
- राजनीति
- रायपुर
- राशिफल
- लखनऊ
- लाइफ स्टाइल
- वास्तु
- विदेश
- हालीवुड
- हेल्थ
